Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • यूपी: कुत्तों ने ढाई साल की बच्ची को नोच नोचकर मार डाला, शरीर पर 200 से ज्यादा घाव

यूपी: कुत्तों ने ढाई साल की बच्ची को नोच नोचकर मार डाला, शरीर पर 200 से ज्यादा घाव

लखनऊ। यूपी के बरेली में एक दर्दनाक घटना हुई है। मंगलवार देर शाम घर के बाहर खेल रही ढाई साल की मासूम बच्ची को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर मार डाला। कुत्ता मासूम बच्ची की घर से 100 मीटर दूर घसीट कर ले गया और नोचने लगा। बच्ची के शरीर पर 150 से ज्यादा घाव […]

Advertisement
  • March 2, 2023 6:29 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के बरेली में एक दर्दनाक घटना हुई है। मंगलवार देर शाम घर के बाहर खेल रही ढाई साल की मासूम बच्ची को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर मार डाला। कुत्ता मासूम बच्ची की घर से 100 मीटर दूर घसीट कर ले गया और नोचने लगा। बच्ची के शरीर पर 150 से ज्यादा घाव के निशान मिले हैं।

7-8 आवारा कुत्तों ने नोच डाला

घटना बरेली के सीबी गंज इलाके के बंदिया गांव की है। जहां आवारा कुत्तों ने ढाई साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कुत्ते के काटने के कम से कम दो सौ निशान थे। बच्ची की पहचान परी के रूप में हुई है। मजदूर अवधेश गंगवार की बेटी परी मंगलवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। जबकि उसकी बड़ी बहन खाना बना रही थी। बताया जा रहा है कि करीब सात से आठ आवारा कुत्तों ने उसे नोच-नोच कर मार डाला। बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब उसे बचाने पहुंचे तो कुत्तें उनके ऊपर भी झपट पड़े। किसी तरह बच्ची को उठाकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा पाए।

खतरे से निपटने के लिए नगर निगम को मिले निर्देश

बताया जा रहा है कि बच्ची के शरीर पर कोई ऐसा अंग नहीं था जहां घाव न हो। लोगों के मुताबिक 15 दिन पहले भी यहां कुत्तों ने 7 साल के जुबैर नाम के बच्चे पर जानलेवा हमला किया था। सीबीगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने घटना के बारे में कहा कि मामले की जांच हो रही है। नगर निगम को घटना की सूचना दे दी गई है। इसके अलावा आवारा कुत्तों के खतरे से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।


Advertisement