Thursday, September 19, 2024

यूपी: दहेज नहीं देने पर मुस्लिम महिला संग अत्याचार, ठंड में चला देते हैं कूलर और पंखा

लखनऊ। यूपी के बांदा से दहेज प्रथा का एक मामला सामने आया है। जिसमें एक पीड़ित मुस्लिम महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि ये लोग उसे शादी के बाद से ही परेशान कर रहे है। उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते है और उसे ठंडा पानी में डालकर कूलर व पंखा चला देते है। महिला ने अपने देवर पर भी आरोप लगाया है कि वह उसे चाकू दिखाकर जान से मार देने की धमकी देता है। पीड़ित महिला ने पति समेत ससुराल के 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई हैं।

लालची हैं ससुराल वाले

पीड़ित महिला का नाम फातिमा है और उसने पुलिस को जानकारी दी कि 24 मई 2021 को उसकी शादी बांदा में रहने वाले एक शख्स से की गई थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे है। उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर सबकुछ दिया लेकिन उसके ससुराल वालों का लालच खत्म ही नहीं हो रहा है।

दूसरा निकाह करने की दी धमकी

पीड़ित मुस्लिम महिला ने पुलिस को बताया कि बिदाई के वक्त ही उसके पति ने कहा कि तुम्हारे बाप ने मुझे 5 लाख रुपए, सोने की चेन, अंगूठी और बाइक नहीं दी। अब जाना तो अपने पिता से मांग कर लाना। वरना मैं तुम्हें अपने पास नहीं रखूंगा और दूसरी जगह निकाह कर लूंगा।

साक्ष्य के आधार पर होगी कार्रवाई

वहीं इस मामले में SHO श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि महिला ने अपने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत दर्ज कर ली गई है। जो भी साक्ष्य सामने आएगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Latest news
Related news