Saturday, October 26, 2024

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में UP STF को मिली कामयाबी, आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

लखनऊ। 17 फरवरी को आयोजित पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश STF को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यूपी एसटीएफ ने सिपाही भर्ती पेपर लीक प्रकरण में महेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार किया है। बता दें कि महेंद्र शर्मा को हरियाणा के पिल्लुखेडा रेलवे फाटक से गिरफ्तार किया गया है।

रद्द हुई थी परीक्षा

17 फरवरी को आयोजित पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा पेपर लिक होने के बाद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इसे रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की धज्जी उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इसके बाद भी सरकार विपक्ष के निशाने पर हैं।

जानें मामला

मालूम हो कि शनिवार, 17 फरवरी 2024 को दो दिवसीय पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा हुई थी। 48 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। एग्जाम के बीच खबर आने लगी थी कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर को ट्रेंड कराया गया। कई यूजर ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। हालांकि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस खबर को फर्जी बताया लेकिन बाद में सीएम योगी ने खुद आकर परीक्षा रद्द करने की घोषणा की।

Latest news
Related news