Wednesday, October 23, 2024

यूपी: 30 व 31 मार्च को अयोध्या में श्रीराम जन्मोत्सव का होगा आयोजन, CM योगी हो सकते हैं शामिल

लखनऊ। अयोध्या में इस बार श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 30 और 31 मार्च को प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस उत्सव में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है।

रामलीला का होगा आयोजन

बता दें कि अयोध्या में रामकथा पार्क नयाघाट पर श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इस कार्यक्रम में रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की जायेगी। इसके अलावा गायन, वादन, पारंपरिक नृत्य एवं रामलीला आयोजित की जायेगी।

विभागों को दिए गए तैयारी के निर्देश

डीएम नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में सीएम योगी के आने की संभावना है। श्रीराम का जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, सिंचाई, बाढ़ खंड, नगर निगम, पुलिस, यातायात, विद्युत, लोक निर्माण, अयोध्या विकास प्राधिकरण, पर्यटन संस्कृति, सूचना, परिवहन सहित अन्य विभागों को भी तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

सजेंगे मंदिर एवं घाट

इसके अलावा मंदिरों एवं घाटों के साज सज्जा पर ध्यान रखने को कहा गया है। खबर के मुताबिक चैत्र रामनवमी मेला में 500 होर्डिंग्स, 1000 स्टैंडी, 25 एलईडी बैन, 20 डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम को भव्य एवं वृहद बनाने में साधु-संत भी सहयोग करेंगे।

Latest news
Related news