Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP Police Constable Exam: फिरोजाबाद से सॉल्वर गैंग के 4 लोग गिरफ्तार, इतने लाख में हुआ था सौदा

UP Police Constable Exam: फिरोजाबाद से सॉल्वर गैंग के 4 लोग गिरफ्तार, इतने लाख में हुआ था सौदा

लखनऊ। यूपी मे 60,244 कांस्टेबल पदों के लिए आज से दो दिवसीय परीक्षा शुरू हुई है। प्रदेश के 75 जिलों में 2385 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। इस परीक्षा के लिए कुल 48,17,441 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 15,48,969 महिला अभ्यर्थी है। इधर यूपी के फिरोजाबाद से पुलिस ने 4 लोगों की गिरफ़्तारी […]

Advertisement
  • February 17, 2024 12:13 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। यूपी मे 60,244 कांस्टेबल पदों के लिए आज से दो दिवसीय परीक्षा शुरू हुई है। प्रदेश के 75 जिलों में 2385 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। इस परीक्षा के लिए कुल 48,17,441 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 15,48,969 महिला अभ्यर्थी है। इधर यूपी के फिरोजाबाद से पुलिस ने 4 लोगों की गिरफ़्तारी की है। इसमें से 2 सॉल्वर और 2 अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस को फर्जी दस्तावेज, कई उपकरण भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग 5-5 लाख लेकर दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे थे।

इन राज्यों से इतने आवेदन-

  • बिहार- 2,67,305
  • हरियाणा- 74,769
  • झारखण्ड -17112
  • मध्य प्रदेश- 98,400
  • दिल्ली- 42,259
  • राजस्थान-97,277
  • उत्तराखंड-14,627
  • पश्चिम बंगाल- 5,512
  • महाराष्ट्र-3,151
  • पंजाब-3,304

सोशल मीडिया पर निगरानी

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा सभी अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। परीक्षा सुचारू रूप से चल रही है। परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। जो लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। हम लोग सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए हैं।


Advertisement