Sunday, September 22, 2024

यूपी: राशन की दुकान पर मिलेंगे अब 35 सामान, देखिए लिस्ट

लखनऊ। यूपी सरकार ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। योगी सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश में राशन की दुकानों पर रोजमर्रा के जरुरी सामान भी मिलेंगे। इस लिस्ट में 35 सामानों का नाम सामने आया है। जिसमें दूध, ब्रेड, मसाले, घी और गुड़ को शामिल किया गया है। यूपी सरकार ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी है।

बनाए जाएंगे मॉडल शॉप

बताया जा रहा है कि सरकार ने ये फैसला राशन दुकान चालाने वालों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से की है। जानकारी के मुताबिक सरकार आगे भी कई अहम कदम उठा सकती है जिसमें कई मॉडल शॉप बनाए जाएंगे। इससे दुकान चलाने वालों की आय बढ़ेगी।

लिस्ट में शामिल सामान:

  1. दूध
  2. ब्रेड
  3. मसाले
  4. ब्यूट प्रोडक्ट
  5. छाते
  6. टॉर्च
  7. गुड़
  8. घी
  9. नमकीन
  10. मेवा
  11. मिठाई
  12. मिल्क पाउडर
  13. बच्चों के कपड़े
  14. राजमा
  15. सोयाबीन
  16. क्रीम
  17. धूपबत्ती
  18. कंघी
  19. शीशा
  20. झाड़ू
  21. पोछा
  22. ताला
  23. रेनकोट
  24. वॉल हैंगर
  25. डिटर्जेंट पाउडर
  26. साबुन
  27. घड़ी
  28. माचिस
  29. रस्सियां
  30. बाल्टी
  31. मग
  32. छन्नी
  33. हैंडवॉश
  34. बाथरूम क्लीनर
  35. बेबू केयर प्रॉडक्ट्स

सरकारी अधिकारी लेंगे जायजा

इन दुकानों पर किसी तरह का धांधली न हो इसके लिए हर हफ्ते सरकारी अधिकारियों को जायजा लेने भेजा जाएगा। अधिसूचना में ये भी बताया गया है कि इन सामानों की बिक्री होगी उसका निर्माता सरकारी एजेंसियों के तमाम मानकों का पालन करता हो। इसके लिए एक समिति बनाई जाएगी जो समय समय पर इन सामानों की जांच करेंगे।

Latest news
Related news