लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रहे दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए सुबह से जारी मतदान अब खत्म हो गया है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी 38 जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। 7 नगर निगम, 581 नगर निगम पार्षदों, 95 नगर पालिका अध्यक्षों,969 पालिका परिषदों , 267 नगर पंचायत अध्यक्षों […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रहे दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए सुबह से जारी मतदान अब खत्म हो गया है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी 38 जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। 7 नगर निगम, 581 नगर निगम पार्षदों, 95 नगर पालिका अध्यक्षों,969 पालिका परिषदों , 267 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3459 नगर पंचायतों सभासदों के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई है। 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
बता दें कि दूसरे चरण के लिए 1.92 करोड़ मतदाता 39,146 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करेंगे। 370 नगरीय निकायों के 6929 पदों के लिए वोटिंग हो रही है। मेरठ, बरेली, बस्ती, आजमगढ़,अलीगढ़, कानपुर, मिर्जापुर, चित्रकूट और अयोध्या मंडल में मतदान शुरू है। इसके अलावा मतदान वाले जिलों में सार्वजानिक अवकाश घोषित किया गया है। सभी 38 जिलों के निजी एवं सरकारी संस्थान बंद है।
दूसरे चरण का मतदान मेरठ, बरेली, कानपुर, बांदा, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, पीलीभीत, हाथरस,कासगंज, एटा, इटावा, कन्नौज, अलीगढ़, औरैया, फर्रूखाबाद, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, महोबा, बांदा, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, मऊ, बलिया, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, भदोही, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और आजमगढ़ में हो रहा है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 4 मई को खत्म हो गई। प्रदेश के 9 मंडलों के 37 जिलों में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच वोटिंग संपन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में कुल 52 फीसदी वोटिंग हुई है। 37 जिलों की 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका एवं 276 नगर पंचायत सीट के लिए मतदान हुए।