Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP Nikay Chunav: चुनावी रंजिश में सपा प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली

UP Nikay Chunav: चुनावी रंजिश में सपा प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में 37 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आई है कि फिरोजाबाद से सपा प्रत्याशी के बेटे को गोली मार दी गई है। चुनावी रंजिश के कारण समाजवादी पार्टी के बेटे को गोली मार दी गई। घायल युवक को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर […]

Advertisement
  • May 4, 2023 4:52 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में 37 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आई है कि फिरोजाबाद से सपा प्रत्याशी के बेटे को गोली मार दी गई है। चुनावी रंजिश के कारण समाजवादी पार्टी के बेटे को गोली मार दी गई। घायल युवक को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

मतदान केंद्रों पर लोगों की कतार

बता दें कि करीब 2.40 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। लखनऊ,वाराणसी, सहारनपुर, आगरा,मुरादाबाद, प्रयागराज, झांसी, देवीपाटन और गोरखपुर मंडल में मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की कतार देखी जा रही है।

37 जिलों में शुरू हुई वोटिंग

पहले चरण में प्रदेश के 37 जिलों में, जबकि दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान कराया जायेगा। 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद एवं 544 नगर पंचायतों में 14,684 सीटों पर 13 मई को वोटों की गिनती होगी। वर्ष 2017 की तुलना में 96.33 लाख मतदाताओं की वृद्धि हुई है। कुल 4.32 करोड़ मतदाता सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।


Advertisement