Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP Nikay Chunav: कौशांबी में चुनावी ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत

UP Nikay Chunav: कौशांबी में चुनावी ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रहे दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए सुबह से मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य के 38 जिलों में मतदाता वोट डाल रहे हैं। 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 प्रत्याशी मैदान में हैं। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसी बीच खबर […]

Advertisement
  • May 11, 2023 12:42 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हो रहे दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए सुबह से मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्य के 38 जिलों में मतदाता वोट डाल रहे हैं। 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 प्रत्याशी मैदान में हैं। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसी बीच खबर आई है कि कौशांबी में मतदान पेटियों की सुरक्षा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की अचानक मौत हो गई है।

जानिए क्या हुआ था

हेड कांस्टेबल कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका परिषद स्थित भवंस मेहता महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी उनकी अचानक मौत हो गई। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए पर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल राजीव सिंह (46) की ड्यूटी मतदान पेटियों के लिए बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाई गई थी। तभी उनकी मौत हो गई।

इन जिलों में मतदान

बता दें कि यूपी में दूसरे चरण का मतदान मेरठ, बरेली, कानपुर, बांदा, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, बुलंदशहर, पीलीभीत, हाथरस,कासगंज, एटा, इटावा, कन्नौज, अलीगढ़, औरैया, फर्रूखाबाद, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, महोबा, बांदा, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, मऊ, बलिया, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, भदोही, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और आजमगढ़ में हो रहा है।


Advertisement