Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP News : कोहरे में नहीं चलेंगी रोडवेज की बसें, विजबिलटी कम होते ही ढाबा, पेट्रोल पंप पर खड़ी कर देने के निर्देश

UP News : कोहरे में नहीं चलेंगी रोडवेज की बसें, विजबिलटी कम होते ही ढाबा, पेट्रोल पंप पर खड़ी कर देने के निर्देश

लखनऊ। ठंड के चलते प्रदेश में कोहरे का कहर जारी है। जिसके चलते सुबह विजबिलटी में कमी देखी जा रही है। कम दृश्यता के के चलते सड़क दुर्घटना हो रही है। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का संचालन नहीं होगा। निगम की ओर से इस संबंध में दिशा निर्देश […]

Advertisement
  • December 28, 2023 5:50 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। ठंड के चलते प्रदेश में कोहरे का कहर जारी है। जिसके चलते सुबह विजबिलटी में कमी देखी जा रही है। कम दृश्यता के के चलते सड़क दुर्घटना हो रही है। जिसे देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का संचालन नहीं होगा। निगम की ओर से इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। परिवहन विभाग ने निर्देश दिए हैं कि बस स्टैंड से बस रवाना होने से पहले चालक और परिचालक को पाबंद किया जाए कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में बस का संचालन नहीं करें।

एक्सिडेंट की संख्या बढ़ी

बता दे, ठंड में एक्सप्रेस वे, हाई वे पर कोहरे के कारण एक्सिडेंट की संख्या बढ़ी है। उत्तर प्रदेश परिवहन ने इसके लिए अलग से निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसमें कोहरे की वजह से बसों को एक जगह रोके जाने संबंधी निर्देश दिए गए हैं।

कोहरा समाप्त होने पर चलेगी बस

बस को निकटवर्ती बस स्टेशन व यात्री प्लाजा, पेट्रोल पम्प, ढाबे, पुलिस थाना अथवा अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर रोक दें। कोहरा खत्म होने के बाद ही बसों का संचालन पुनः प्रारंभ किया जाए। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि बस चालक कोहरे के समय किसी भी दशा में मार्ग के विपरीत दिशा में स्थित ढाबे पर बसों को न ले जाएं।

चेकिंग स्टॉफ भी रखे ध्यान

चेकिंग स्टाफ भी इस बात का विशेष ध्यान रखे कि बस को मुख्य सड़क पर खड़ा न किया जाए। प्रत्येक बस स्टेशन बस चालकों को उनके मार्ग पर कोहरे की स्थिति की जानकारी दी जाएगी।


Advertisement