Sunday, October 27, 2024

UP News: पूर्व विधायक पुत्तू सिंह यादव की हार्ट अटैक से मौत, समर्थकों में शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की निगोही विधानसभा सीट से विधायक रह चुके पुत्तू सिंह यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पूर्व विधायक के अचानक निधन से समर्थकों में शोक है। बताया जा रहा है कि रविवार रात पूर्व विधायक की तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

समर्थकों में शोक

बता दें कि पूर्व विधायक पुत्तू सिंह यादव 1993 में चुनाव जीतकर उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने थे। सपा और बसपा गठबंधन में पुत्तू सिंह यादव ने चुनाव लड़ा था। पुत्तू सिंह ने शाहजहांपुर के दिग्गज नेता कोविंद सिंह को मात दी थी। वहीं पूर्व विधायक के निधन से सूचना से समर्थक बेहद दुखी है। उनके शुभचिंतक और आम जनता पूर्व विधायक के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Latest news
Related news