Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड की साजिश का केंद्र मुस्लिम हॉस्टल हुआ सील

यूपी: उमेश पाल हत्याकांड की साजिश का केंद्र मुस्लिम हॉस्टल हुआ सील

लखनऊ। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में आज सुबह आरोपी उस्मान को पुलिस ने मार गिराया। वहीं अब इस घटना में एक और कार्रवाई हुई है। इस हत्याकांड की साजिश जिस जगह पर रची गई थी, उसे पुलिस ने सील कर दिया है। इलाहबाद विवि के मुस्लिम हॉस्टल को सोमवार को सील कर दिया गया। […]

Advertisement
  • March 6, 2023 12:56 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में आज सुबह आरोपी उस्मान को पुलिस ने मार गिराया। वहीं अब इस घटना में एक और कार्रवाई हुई है। इस हत्याकांड की साजिश जिस जगह पर रची गई थी, उसे पुलिस ने सील कर दिया है। इलाहबाद विवि के मुस्लिम हॉस्टल को सोमवार को सील कर दिया गया। माफिया अतीक अहमद के गुर्गों ने यहीं पर बैठकर उमेश पाल को मारने की साज़िश रची थी। इस हॉस्टल में सदाकत खान रहता था। इस वारदात के बाद सदाकत खान को गिरफ्तार कर लिया गया था।

अवैध तरीके से रहने वाले छात्र होंगे बाहर

बता दें कि इलाहाबाद के मुस्लिम हॉस्टल में 110 कमरे है। जिसमें से कमरा नंबर 36 में सदाकत रहता था। इन सभी कमरों को पुलिस द्वारा सील कर लिया गया है। सचिव का कहना है कि पुलिस सही कार्रवाई कर रही है। यहां सिर्फ पढ़ने वालों छात्रों को रखा जाएगा बाकी जो अवैध तरीके से रह रहे हैं। उन्हें हटा दिया जाएगा। ईद के बाद दोबारा छात्रों को हॉस्टल बांटा जाएगा।

कमरा नंबर 36 था अड्डा

बता दें कि सदाकत ने मुस्लिम बोर्डिंग हाउस को अपना अड्डा बना रखा था। वह पिछले दो सालों से कमरा नंबर 36 में बैठकी करता था। हैरानी की बात ये भी है कि हॉस्टल के सभी कमरों के दरवाजे जहां लकड़ी के हैं तो उसके कमरे का दरवाजा लोहे का बना हुआ है।


Advertisement