Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP Budget 2024: बजट के बाद बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सर्वांगीण विकास में करेगा इजाफा

UP Budget 2024: बजट के बाद बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सर्वांगीण विकास में करेगा इजाफा

लखनऊ। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट आज विधानसभा में पेश कर दिया गया। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का बजट सदन में रखा। यह उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इसमें 24 हजार करोड़ की नई योजनाएं […]

Advertisement
  • February 5, 2024 9:13 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट आज विधानसभा में पेश कर दिया गया। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का बजट सदन में रखा। यह उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इसमें 24 हजार करोड़ की नई योजनाएं है। प्रदेश का राजकोषीय घाटा वित्तीय वर्ष में 3.46 फीसदी है। चुनावी वर्ष के बजट में महिलाओं, युवाओं, किसान और रोजगार सृजन पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया। वहीं बजट के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी है।

बदल रहा उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बजट पर कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास में इजाफा करने वाला है। विपक्ष पूरी तरह से डीरेल है। उनको पता है कि यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर, युवा कल्याण में नंबर एक की ओर बढ़ रहा है। गरीब कल्याण के माध्यम से हमारी सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे रह रहे लोगों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने में कामयाबी हासिल की है। आज उत्तर प्रदेश बदलता हुआ प्रदेश है।

बजट श्रीराम को समर्पित

बता दें कि योगी सरकार का आठवां बजट प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। इसमें न सिर्फ महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर बल्कि कनेक्टिविटी विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले पेश हुए इस बजट में सरकार ने धार्मिक शहरों के विकास पर जोर दिया है। अयोध्या, काशी, मथुरा और कुंभ मेले के लिए सरकार ने बजट में खजाना खोल दिया है। सीएम योगी ने बजट को श्री राम समर्पित किया है।


Advertisement