Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP Budget 2024: थोड़ी देर में पेश होगा बजट, वित्त मंत्री ने की पूजा

UP Budget 2024: थोड़ी देर में पेश होगा बजट, वित्त मंत्री ने की पूजा

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार थोड़ी देर में वर्ष 2024-25 का बजट आज, 5 फरवरी को सदन में पेश करेगी। यह योगी सरकार का 8वां और दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है। वहीं प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करने से पहले पूजा करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर […]

Advertisement
  • February 5, 2024 5:38 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार थोड़ी देर में वर्ष 2024-25 का बजट आज, 5 फरवरी को सदन में पेश करेगी। यह योगी सरकार का 8वां और दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है। वहीं प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करने से पहले पूजा करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। आज 2024-25 के बजट प्रस्तुति के पूर्व आराध्य से सभी के मंगल की कामना की

यूपी को 1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य

बजट को लेकर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा है कि यह बजट उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का मजबूत आधार बनेगा। यह प्रदेश के समग्र विकास के साथ साथ आधारभूत ढांचे के पुनर्निर्माण और गरीबों, वंचितों, युवाओं, महिलाओं, किसानों को सम्मानजनक जीवन जीने के साथ, विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए कटिबद्ध होगा।

हो सकते हैं ये ऐलान

बताया जा रहा है कि इस बजट में प्रदेश सरकार तीन से चार नए औद्योगिक गलियारे बनाने का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा लखनऊ मेट्रो का विस्तार, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज मेट्रो के लिए भी बजट में अहम घोषणा की जाती है। योगी सरकार का यह बजट लखनऊ 7.5 लाख करोड़ का होने का अनुमान है। इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 में 6.90 लाख करोड़ का बजट पेश हुआ था।


Advertisement