Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • यूपी विधानसभा: विधानसभा में अतीक अहमद, अशरफ समेत कई नेताओं को दी गयी श्रद्धांजलि

यूपी विधानसभा: विधानसभा में अतीक अहमद, अशरफ समेत कई नेताओं को दी गयी श्रद्धांजलि

लखनऊ। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो गयी है। विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हो गयी है। वहीं पहले दिन विधानसभा में सपा-RLD विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। सपा विधायक सदन में हाथ में पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे हुए हैं। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे और मणिपुर […]

Advertisement
  • August 7, 2023 7:40 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो गयी है। विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हो गयी है। वहीं पहले दिन विधानसभा में सपा-RLD विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। सपा विधायक सदन में हाथ में पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे हुए हैं। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे और मणिपुर मामले पर सपा विधायक वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच विधानसभा में निधन की सूचनाएं पढ़ी गयीं। सदन के पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गयी।

इन लोगों को दी गयी श्रद्धांजलि

इस कड़ी में अतीक अहमद, अशरफ अहमद, सत्तार अंसारी,अमर सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, रणधीर सिंह, सुजान सिंह बुंदेला, शारदा प्रताप शुक्ला, हरिशंकर तिवारी, अवनीश कुमार सिंह, हरिद्वार दुबे और अबरार अहमद को विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गयी।


Advertisement