लखनऊ। यूपी विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गयी है। विधानपरिषद में सपा सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया है। सपा ने मंगलवार को प्रदेश में बाढ़ की स्थिति और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सपा की तरफ से […]
लखनऊ। यूपी विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गयी है। विधानपरिषद में सपा सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया है। सपा ने मंगलवार को प्रदेश में बाढ़ की स्थिति और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सपा की तरफ से उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि संशोधन अध्यादेश 2023 और उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन अध्यादेश 2023 का विरोध किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अध्यादेश-2023 (द्वितीय एवं तृतीय संशोधन) पर भी सवाल उठा सकती है।
वहीं इससे पहले मानसून सत्र का पहला दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्षी पार्टी ने विधानसभा में खूब हंगामा किया। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। दरअसल विपक्ष मणिपुर की घटना पर विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाना चाहती थी लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने यूपी में प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा करने की बात कहीं।
उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन अध्यादेश – 2023
उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि (संशोधन) अध्यादेश – 2023
उत्तर प्रदेश जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय अध्यादेश – 2023
उत्तर प्रदेश माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश-2023
उत्तर प्रदेश दंड विधि अध्यादेश 2023
कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) अध्यादेश – 2023
उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश- 2023