लखनऊ। महराजगंज थाना क्षेत्र के उसुरकुढ़वा गांव का युवक अपने चचेरे भाई की शादी का कार्ड बांटने निकला था। उसके साथ उसका दोस्त भी था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक हैंडपंप से टकरा गई। जिस कारण एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा घायल है। यह है पूरा मामला महराजगंज थाना […]
लखनऊ। महराजगंज थाना क्षेत्र के उसुरकुढ़वा गांव का युवक अपने चचेरे भाई की शादी का कार्ड बांटने निकला था। उसके साथ उसका दोस्त भी था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक हैंडपंप से टकरा गई। जिस कारण एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा घायल है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के उसुरकुढ़वा गांव के सचिन यादव (हिटलर) अपने चचरे भाई के शादी का कार्ड बांटने जा रहा था तभी वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। बता दें, बीते मंगलवार की सुबह वह अपने दोस्त अभय राजभर के साथ निजामाबाद जा रहा था। दोनों एक ही बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह महराजगंज-कप्तानगंज मार्ग पर अहिर गांव के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिस कारण बाइक सवार दोनों युवक बाइक लेकर सड़क किनारे स्थित इंडिया मार्का हैंडपंप से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं पूरे मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से CHC महराजगंज भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अभय राजभर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया और देखते- देखते खुशियां मातम में बदल गई।