लखनऊ। यूपी मे 60,244 कांस्टेबल पदों के लिए आज से दो दिवसीय परीक्षा शुरू हुई है। प्रदेश के 75 जिलों में 2385 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। इस परीक्षा में कुल 48,17,441 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 15,48,969 महिला अभ्यर्थी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से यूपी पुलिस भर्ती […]
लखनऊ। यूपी मे 60,244 कांस्टेबल पदों के लिए आज से दो दिवसीय परीक्षा शुरू हुई है। प्रदेश के 75 जिलों में 2385 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। इस परीक्षा में कुल 48,17,441 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 15,48,969 महिला अभ्यर्थी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से यूपी पुलिस भर्ती के लिए 6 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किये हैं।
बिहार- 2,67,305
हरियाणा- 74,769
झारखण्ड -17112
मध्य प्रदेश- 98,400
दिल्ली- 42,259
राजस्थान-97,277
उत्तराखंड-14,627
पश्चिम बंगाल- 5,512
महाराष्ट्र-3,151
पंजाब-3,304
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा सभी अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। परीक्षा सुचारू रूप से चल रही है। परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। जो लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। हम लोग सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए हैं।