Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • ढाई साल की बच्ची को पागल कुत्ते ने काटा, मासूम ने मरने से पहले 50 लोगों को काटकर किया घायल

ढाई साल की बच्ची को पागल कुत्ते ने काटा, मासूम ने मरने से पहले 50 लोगों को काटकर किया घायल

लखनऊ। यूपी के जालौन में पागल कुत्ते के काटने से एक ढाई साल की बच्ची की मौत हो गयी। दरअसल कुत्ते के काटने के बाद बच्ची में भी कुत्ते जैसे लक्षण आ गए। बच्ची का झांसी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन मरने से पहले बच्ची ने गांव के करीब 50 लोगों […]

Advertisement
  • July 25, 2023 8:37 am IST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के जालौन में पागल कुत्ते के काटने से एक ढाई साल की बच्ची की मौत हो गयी। दरअसल कुत्ते के काटने के बाद बच्ची में भी कुत्ते जैसे लक्षण आ गए। बच्ची का झांसी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन मरने से पहले बच्ची ने गांव के करीब 50 लोगों को काटा है। अब तक 40 से ज्यादा लोगों ने एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवा लिए हैं।

जानिए मामला

वहीं इस घटना से गांव में दहशत है। मामला जालौन जिले के क्योलारी गांव का है। क्योलारी के रहने वाले गोलू कुशवाहा की ढाई साल की बेटी काव्या 4 दिन पहले अपने ननिहाल हिड़ोखरा गई थी। वहां पर उसे पागल कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद वह अपने घर क्योलारी आ गयी लेकिन एक दिन बाद ही बच्ची में कुत्ते जैसे लक्षण दिखने लगे। उसने गांव के लगभग 50 लोगों को काट लिया।

गांव में फैली दहशत

इसके बाद बच्ची के परिजन उपचार के लिए उसे उरई ले गए। जहां से गंभीर हालत में बच्ची को झांसी रेफर कर दिया गया। 22 जुलाई को उसे लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज में पहुंचते ही बच्ची की मौत हो गयी। बच्ची के मरने की खबर सुनते ही गांव में दहशत का माहौल है। जिन लोगों को बच्ची ने काटा है वो अब एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवा रहे हैं।


Advertisement