Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • आज यूपी विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा

आज यूपी विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा

लखनऊ। यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। यह सत्र 2 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगी। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 5 फरवरी को सदन में बजट पेश करेंगे। आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। सरकार विपक्ष के सवालों […]

Advertisement
  • February 3, 2024 6:34 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। यूपी विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। यह सत्र 2 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगी। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 5 फरवरी को सदन में बजट पेश करेंगे। आज राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देगी। वहीं बजट सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ। सपा ने सदन के अंदर और बाहर बीजेपी को सरकार को घेरते हुए हंगामा किया।

अखिलेश ने बताया सरकारी अभिभाषण

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जब अभिभाषण पढ़ रही थीं तब भी विपक्षी नेता हंगामा मचा रहे थे। उनका कहना था कि जनता के हितों के लिए वो आवाज उठा रहे हैं। वहीं सत्ता पक्ष के नेताओं ने राज्यपाल का अभिवादन जय श्री राम के उद्घोष के साथ किया। इधर अखिलेश यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण को सरकारी भाषण बताया। उन्होंने कहा कि अपराधिक आंकड़े को पेश किया जाए तब जाकर यूपी के कानून व्यवस्था को लेकर हकीकत का पता चलेगा।

  • 5 फरवरी को सदन में बजट पेश किया जायेगा।
  • 6 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।
  • 7 फरवरी को राज्यपाल के अभीभाषण पर चर्चा और पारण होगी।
  • 8 फरवरी को वित्त वर्ष 2024- 25 के आय-व्यय पर चर्चा होगी।
  • 9 फरवरी को वित्त वर्ष 2024- 25 के आय-व्यय पर आधे दिन चर्चा होगी।
  • 10 और 12 फरवरी को चर्चा और अनुदान की मांगों पर विचार होगा।
  • 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक 2024 को सदन में पारित किया जायेगा।

Advertisement