Friday, September 20, 2024

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की आज पहली पुण्यतिथि, भावुक हुए सपा नेता

लखनऊ। समाजवाद के प्रतीक व धरती पुत्र कहे जाने वाले प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की आज पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनके पैतृक गांव सैफई में आज श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया है। सैफई में होने वाले इस कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।

भावुक हुए पूर्व सपा सांसद

इसी बीच सैफई में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी को यादकर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव अत्यंत भावुक हो गए और वो मंच पर ही रोने लगे। मालूम हो कि नेता जी के पुण्यतिथि पर विशेष शिविरों का आयोजन किया है। इसके तहत क्तदान शिविरों और अस्पतालों में उपकरण दिए जाएंगे। गरीब लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया जायेगा।

पिछले साल हुआ था निधन

मालूम हो कि पिछले साल अक्टूबर माह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें एक अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था और 10 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव 1989 में यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद साल इसके बाद 1993 में और 2003 में भी वो यूपी के सीएम बने थे।

Latest news
Related news