लखनऊ। 22 जनवरी को अयोध्या में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज मंगलवार, 23 जनवरी से मंदिर में आम लोगों का दर्शन शुरू हो चुका है। सुबह 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई है। कई राज्यों से आये रामभक्त रामलला का दर्शन करना चाहते हैं। आज […]
लखनऊ। 22 जनवरी को अयोध्या में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज मंगलवार, 23 जनवरी से मंदिर में आम लोगों का दर्शन शुरू हो चुका है। सुबह 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई है। कई राज्यों से आये रामभक्त रामलला का दर्शन करना चाहते हैं। आज सुबह जैसे ही मंदिर के दरवाजे खुले अंदर जाने के भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि अब तक 3 लाख रामभक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन कर लिए हैं।
जानकारी के मुताबिक आज 3 लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं। वहीं इतनी ही संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भक्तों को निरंतर दर्शन कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। इसे देखते हुए डिप्टी कलेक्टर रैंक के 8 अफसरों को मजिस्ट्रेट ड्यूटी में तैनात किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की। इस दौरान उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत मंदिर के पुजारी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने मंत्रोच्चारण और पूरे विधि-विधान से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की। 5 वर्षीय रामलला की छवि सभी को मंत्रमुग्ध कर देने वाली है। उनकी आंखें मनमोहक, चेहरा मासूम है। रामलला के आभमंडल से सूर्य की भांति तेज दिखाई दे रहा। प्रभु की इस बाल छवि को देखकर रामभक्त भावुक नजर आये।