Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • मां के साथ सो रहे दुधमुंहे को उठाकर ले गयी बिल्ली, छत से गिरकर हुई मौत

मां के साथ सो रहे दुधमुंहे को उठाकर ले गयी बिल्ली, छत से गिरकर हुई मौत

लखनऊ। यूपी के बदायूं में एक हैरान करने वाला हादसा हुआ है। उसावां थाना इलाके के गौंतरा पट्टी भौनी गांव में अपनी मां के साथ सो रहे बच्चे को बिल्ली उठाकर ले गयी। दुधमुंहे की मां ने जब शोर मचाया तो बिल्ली ने बच्चे को छत पर ही छोड़ दिया। इससे बच्चा नीचे गिर गया […]

Advertisement
  • July 25, 2023 6:24 am IST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के बदायूं में एक हैरान करने वाला हादसा हुआ है। उसावां थाना इलाके के गौंतरा पट्टी भौनी गांव में अपनी मां के साथ सो रहे बच्चे को बिल्ली उठाकर ले गयी। दुधमुंहे की मां ने जब शोर मचाया तो बिल्ली ने बच्चे को छत पर ही छोड़ दिया। इससे बच्चा नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गयी।

मात्र डेढ़ माह का था मासूम

घटना रविवार रात की है। डेढ़ महीने का बच्चा अपनी मां के साथ चारपाई पर सोया हुआ था जहां से उसे बिल्ली उठाकर ले गयी। परिवार वाले शोर मचाने लगे तो बिल्ली ने मुंह से बच्चा छोड़ दिया जिसके बाद वह छत पर से सीधे आंगन में जाकर गिर गया और उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने सुबह में बच्चे के शव को दफ़न कर दिया।

जानिये पूरा मामला

गौंतरा पट्टी भौनी गांव के रहने वाले हसन का कहना है कि करीब डेढ़ माह पहले उनकी पत्नी ने आसमां ने दो जुड़वां बच्चों ( एक लड़का और एक लड़की ) को जन्म दिया था। रविवार को दंपति छत पर सो रहे थे। अपने दोनों जुड़वां बच्चों रेहान और अलशिफा को लेकर आसमां चारपाई पर लेती हुई थी। तभी 3 बजे के करीब बिल्ली आयी और रेहान को उठाकर ले गयी।


Advertisement