Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • स्वामी प्रसाद ने बताया क्यों छोड़ी समाजवादी पार्टी, अखिलेश-मनोज पांडेय को लेकर दिया बड़ा बयान

स्वामी प्रसाद ने बताया क्यों छोड़ी समाजवादी पार्टी, अखिलेश-मनोज पांडेय को लेकर दिया बड़ा बयान

लखनऊ। सपा के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन और अखिलेश यादव को लेकर बयान दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आखिरकार उन्होंने सपा क्यों छोड़ी? स्वामी प्रसाद ने कहा कि उन्हें अखिलेश यादव ने न पहले नाराजगी थी और न अब नाराजगी है। जिस वजह से नाराजगी थी वो […]

Advertisement
  • March 4, 2024 12:14 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। सपा के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन और अखिलेश यादव को लेकर बयान दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आखिरकार उन्होंने सपा क्यों छोड़ी? स्वामी प्रसाद ने कहा कि उन्हें अखिलेश यादव ने न पहले नाराजगी थी और न अब नाराजगी है। जिस वजह से नाराजगी थी वो मैंने जाहिर कर दिया है।

बीजेपी सरकार पर हमला

मौर्य ने कहा कि अब मैंने पार्टी बना लिया है तो फिर पीछे हटने का सवाल ही नहीं पैदा होता। इस दौरान सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के ऊपर रबर बुलेट से हमले किये जा रहे हैं। आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। नौजवानों और किसानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार हो रहा है। हम इन्हीं मुद्दों को लेकर 2024 का चुनाव लड़ेंगे।

इंडिया गठबंधन पर क्या बोले मौर्य

इंडिया गठबंधन पर बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह एक मजबूत विपक्षी गठबंधन है। हम इसे और मजबूत करने का काम कर रहे हैं। जब मैंने अपनी पार्टी बनाई थी तब इंडिया गठबंधन को समर्थन देने की बात कही थी अब ये उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वो मेरा उपयोग कैसे करते हैं। मौर्य ने सपा को लेकर कहा कि मैंने वैचारिक मतभेद के कारण समाजवादी पार्टी छोड़ी। मनोज पांडेय जैसे सपा के कुछ नेता भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे।


Advertisement