Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • यूपी में आंधी- पानी से मचा कोहराम, 51 लोगों की गई जान

यूपी में आंधी- पानी से मचा कोहराम, 51 लोगों की गई जान

लखनऊ। यूपी में मौसम अपना कहर बरपा रहा है। पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश ने कोहराम मचा रखा है। इस बीच खबर आई कि पेड़ और दीवार गिरने से 51 लोगों की मौत हो गई। साथ ही तेज आंधी के चलते बिजली के पोल टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बुलंदशहर में 89 किमी […]

Advertisement
weather havoc
  • May 23, 2025 10:14 am Asia/KolkataIST, Updated 7 hours ago

लखनऊ। यूपी में मौसम अपना कहर बरपा रहा है। पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश ने कोहराम मचा रखा है। इस बीच खबर आई कि पेड़ और दीवार गिरने से 51 लोगों की मौत हो गई। साथ ही तेज आंधी के चलते बिजली के पोल टूट गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बुलंदशहर में 89 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली तो वहीं मेरठ में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तुफानी हवा बही।

ब्रज में गई 17 लोगों की जान

आगरा, अलीगढ़ समेत कई अन्य पूर्वी इलाकों में भी 50 से 80 किमी प्रति घंटे तक रफ्तार से हवाएं बही। इससे कई इलाकों में घरों की टिन और छज्जे उड़ गए। राजधानी लखनऊ के साथ अवध के 12 जिलों में बुधवार देर रात तेज आंधी और बारिश हुई। बिजली गिरने से अंबेडकरनगर के कुसुमखोर गांव के रहने वाले गुड्डू की मौत हो गई। वहीं दीवार गिरने से अमेठी के मैंझार गांव में सीतापति और अयोध्या के सूर्यकला की जान चली गई। ब्रज में भी मौसम की चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई। मारे गए 17 लोगों में कासगंज में 4 महिलाएं, आगरा में 3 समेत 6 लोगों की जान चली गई। एटा में 5, फिरोजाबाद में 2, टूंडला में एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। बंदायूं के बिल्सी में दीवार गिरने से 1 महिला की मौत हो गई।

आंधी से मची भारी तबाही

मुरादाबाद में आंधी के दौरान हवा के झोंके से एक घर की छत गिर गई, जिसकी चपेट में एक महिला आ गई। कानपुर और आसपास के जिलों में आंधी से भारी तबाही मची। बुंदेलखंड के जिलों में मौसम की मार में 22 लोगों की जान चली गई। इनमें औरैया में 4,फतेहपुर में 5, कानपुर और कन्नौज में 3-3, इटावा और कानपुर देहात में 2-2 और बुंदेलखंड के झांसी में 2, चित्रकूट में 1 व्यक्ति की जान चली गई। आजमगढ़ के अतरौलिया में एक व्यक्ति बिजली की चपेट में आ गया। हाथरस में एक युवक, अलीगढ़ में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा पश्चिम यूपी के मेरठ में 1, बागपत में 2 लोगों की मौत हो गई।

मौसम में आई गिरावट

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के सीनियर वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 65 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और पानी से भारी तबाही मची। कहीं-कहीं बिजली गिरी तो कहीं तेज आंधी का प्रकोप दिखा। अरब सागर में बने कम दबाव क्षेत्र के उत्तर की ओर बढ़ने से शनिवार से प्रदेश में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में वृद्धि देखने को मिली। इससे बूंदाबांदी के साथ मौसम में तेजी से गिरावट आई। मौसम में गिरावट के साथ ही कहीं हद तक लोगों को गर्मी से राहत मिली।


Advertisement