Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • SSF ने मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, ADG ने दिलाई एकता-अखंडता की शपथ

SSF ने मनाई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, ADG ने दिलाई एकता-अखंडता की शपथ

लखनऊ। 31 अक्टूबर यानी मंगलवार को उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लखनऊ स्थित ट्रांसपोर्ट नगर मुख्यालय में सुबह 11 बजे देश के प्रथम गृहमंत्री भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) मनाई गई। इस अवसर पर एल वी एंटनी देव कुमार अपर पुलिस महानिदेशक विशेष सुरक्षा बल […]

Advertisement
  • November 1, 2023 5:34 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। 31 अक्टूबर यानी मंगलवार को उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लखनऊ स्थित ट्रांसपोर्ट नगर मुख्यालय में सुबह 11 बजे देश के प्रथम गृहमंत्री भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) मनाई गई। इस अवसर पर एल वी एंटनी देव कुमार अपर पुलिस महानिदेशक विशेष सुरक्षा बल मुख्यालय, प्रभाकर चौधरी सेनानायक, ओमप्रकाश यादव सेनानायक, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उपसेनायक के द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक ने दिलाई शपथ

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक ने सभी को शपथ दिलाई कि ,”मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं” .


Advertisement