Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पहुंचे सैफई, अपनी ताईजी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पहुंचे सैफई, अपनी ताईजी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

लखनऊ। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की ताई का निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव सैफई पहुंच गए हैं। इस वक़्त उनका पूरा परिवार सैफई आवास में मौजूद है। अपनी ताई के पार्थिव शरीर को लेकर अखिलेश यादव अंत्येष्टि के लिए निकले है। परिवार में पसरा शोक बता […]

Advertisement
  • May 20, 2023 6:57 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की ताई का निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव सैफई पहुंच गए हैं। इस वक़्त उनका पूरा परिवार सैफई आवास में मौजूद है। अपनी ताई के पार्थिव शरीर को लेकर अखिलेश यादव अंत्येष्टि के लिए निकले है।

परिवार में पसरा शोक

बता दें कि मुलायम स‍िंह यादव के बड़े भाई रतन स‍िंह की पत्‍नी समंद्रा देवी (84) का न‍िधन‍ हो गया है। 84 वर्षीय समंद्रा देवी लंबे समय से बीमार चल रही थी। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में उनका कल निधन हो गया। समंद्रा देवी सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की माता थीं। आज थोड़ी देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


Advertisement