Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ चुके सपा नेता गुलशन यादव गिरफ्तार

राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ चुके सपा नेता गुलशन यादव गिरफ्तार

लखनऊ। डकैती और मारपीट मामले में फरार चल रहे सपा नेता गुलशन यादव को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गुलशन यादव पर कई थानों में मामला दर्ज हैं। वह कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुका है। इतने मामले हैं दर्ज मालूम हो […]

Advertisement
  • August 29, 2023 8:04 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। डकैती और मारपीट मामले में फरार चल रहे सपा नेता गुलशन यादव को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गुलशन यादव पर कई थानों में मामला दर्ज हैं। वह कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुका है।

इतने मामले हैं दर्ज

मालूम हो कि गुलशन यादव पर प्रयागराज और आसपास के इलाके में 29 मामले दर्ज हैं। इनके भाई छविनाथ यादव पहले से ही जेल में बंद हैं जबकि गुलशन यादव अभी वर्तमान में प्रयागराज में सपा के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष हैं। साल 2022 में इन्होंने राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

राजा भैया के करीबी थे गुलशन

यूपी के प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट पर राजा भैया का कब्ज़ा है, वहां पर सिर्फ उनकी चलती है। साल 2022 में सपा की तरफ से गुलशन यादव ने राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ा था। गुलशन यादव कभी राजा भैया के बेहद करीबी हुआ करते थे हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। राजा भैया ने जब सपा से किनारा किया तो गुलशन यादव उनके साथ नहीं गए। बाद में सपा ने गुलशन यादव को राजा भैया के खिलाफ खड़ा कर दिया। पिछले 2 दशक में ऐसा पहली बार हुआ था जब सपा ने राजा भैया के खिलाफ कोई प्रत्याशी खड़ा किया था।


Advertisement