Wednesday, October 2, 2024

भाजपा के अमले का हिस्सा सपा, अखिलेश हटकर पहुंचा रहे फ़ायदा- राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी को भारतीय जानता पार्टी की B टीम बताया जा रहा हैं। साथ ही पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के लिए बीजेपी को फ़ायदा पहुंचाने जैसी चर्चाए हो रही हैं। दरअसल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने तीखे बोलों के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान ओपी राजभर अखिलेश यादव पर हमलावर रहें। ओपी राजभर ने एक बार फिर से सपा और अखिलेश यादव को बीजेपी की बी टीम बताया हैं। राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा की मंडली में होने के नाते नरेंद्र मोदी और योगी को सहयोग प्रदान कर रही हैं।

सपा की वजह से हारी कांग्रेस

बता दें कि राजभर ने कई उदाहरण देकर सपा को बीजेपी के अमले का हिस्सा साबित करना चाहा। उन्होंने उदाहरण के रूप में कहा कि जब यूपी में घोसी का उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस ने सपा के आगे अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। लेकिन वहीं उत्तराखण्ड के उपचुनाव में कांग्रेस के साथ सपा ने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया। सपा के प्रत्याशी के लड़ने की वजह से कांग्रेस को वोट नहीं मिल सके जिसका सीधा लाभ भाजपा को हुआ और भाजपा उपचुनाव जीत गई।

जनता इस बात पर ज़रूर करे विचार- कांग्रेस

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी INDIA गठबंधन के बैनर तले एक साथ हैं। इसके बावजूद भी ज़ुबानी तीर बरसाने का सिलसिला क़ायम हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय ने भी बाघेश्वर में हुए उपचुनाव का हवाला देते हुए कहा कि सपा ने अगर कांग्रेस का समर्थन किया होता तो भाजपा वहां न जीत पाती। अखिलेश यादव के प्रत्याशी उतारने से बीजेपी को फ़ायदा पहुँचा। अजय रॉय ने राजभर के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि अगर सपा को भाजपा की टोली कहा जा रहा है तो इस पर विचार करने की ज़रूरत हैं।

भाजपा के मंडली में सिर्फ़ NDA के दल शामिल

वहीं मंडली को लेकर बढ़ती चर्चा पर भारतीय जानता पार्टी का कहना है कि भारतीय जानता पार्टी मज़बूत पार्टी है और पूरे विश्व में सबसे ज़्यादा कार्यकर्ता हैं। भाजपा की कोई A या B टीम नहीं हैं। भाजपा के ख़ेमे में सिर्फ़ वही दल हैं जो NDA का हिस्सा हैं। भाजपा का कहना हैं कि ओम प्रकाश राजभर ने ऐसा बयान क्यों दिया इसका जवाब वही दे सकते हैं।

Latest news
Related news