लखनऊ। यूपी के दो विधानसभा सीटों पर भाजपा और सपा के बीच जल्द ही मुकाबला देखने को मिल सकता है। दरअसल पिछले दिनों सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रहे रामदुलार गौड़ की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है। जिसके बाद से यह सीट भी खाली हो गई है। इसके अलावा लखनऊ […]
लखनऊ। यूपी के दो विधानसभा सीटों पर भाजपा और सपा के बीच जल्द ही मुकाबला देखने को मिल सकता है। दरअसल पिछले दिनों सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रहे रामदुलार गौड़ की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है। जिसके बाद से यह सीट भी खाली हो गई है। इसके अलावा लखनऊ पूर्व की सीट खाली है। यह सीट भाजपा विधायक आशुतोष टंडन के निधन के बाद से खाली है। वहीं दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।
समाजवादी पार्टी ने दुद्धी विधानसभा सीट से विजय सिंह गौड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि विजय सिंह गोड़ की आदिवासी नेता के रूप में पहचान है। उन्होंने 1980 में चुनावी सफर शुरू किया। विजय गोड़ मुलायम सरकार में राज्यमंत्री भी रहे हैं। साथ ही विधानसभा सीट दुद्धी से 7 बार विधायक रह चुके हैं। चुनाव आयोग जल्द ही खाली सीटों पर चुनाव का ऐलान कर सकता है।
बता दें कि विधायक रामदुलार गोंड को एक किशोरी से गैंगरेप मामले में 25 साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही दुद्धी विधायक को कोर्ट ने 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इससे पहले उसे कोर्ट ने दोषी करार दिया था। सजा से पहले विधायक ने कोर्ट के सामने गिड़गिड़ाते हुए बच्चों की पढ़ाई का हवाला दिया था। उसने कोर्ट से सजा कम करने की अपील की थी। अब सजा के बाद उनकी विधायकी चली गई है, जिससे यह सीट खाली हो गई।