Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • सपा ने किया ऐलान, संसद में अखिलेश यादव ने अवधेश प्रसाद को दी ये जिम्मेदारी

सपा ने किया ऐलान, संसद में अखिलेश यादव ने अवधेश प्रसाद को दी ये जिम्मेदारी

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया और लोकसभा में सपा पार्टी संसदीय दल के नेता अखिलेश यादव ने फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद को आज मंगलवार को संसद में अहम जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी मुखिया अखिलेश ने अवधेश प्रसाद को अधिष्ठाता मंडल का सदस्य बनाया है. इन्हें मिली जिम्मेदारी सपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया […]

Advertisement
  • July 30, 2024 11:59 am Asia/KolkataIST, Updated 9 months ago

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के मुखिया और लोकसभा में सपा पार्टी संसदीय दल के नेता अखिलेश यादव ने फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद को आज मंगलवार को संसद में अहम जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी मुखिया अखिलेश ने अवधेश प्रसाद को अधिष्ठाता मंडल का सदस्य बनाया है.

इन्हें मिली जिम्मेदारी

सपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अखिलेश यादव ने लोकसभा में अवधेश प्रसाद को अधिष्ठाता मंडल का मेंबर, बाबू सिंह कुशवाहा को लोकसभा में सपा संसदीय दल का उपनेता तथा धर्मेन्द्र यादव को लोकसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।

जौनपुर सांसद ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया

सपा पार्टी के इस फैसले पर जौनपुर एमपी बाबू सिंह कुशवाहा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुशवाहा ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा- समाजवादी संसदीय पार्टी का उपनेता बनाने के लिए माo श्री अखिलेश यादव जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ) को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

https://twitter.com/BabuSinghKush5/status/1818244469332000866

Advertisement