Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • मानसून की धीमी पड़ी रफ्तार, बाढ़ से 12 जिले प्रभावित

मानसून की धीमी पड़ी रफ्तार, बाढ़ से 12 जिले प्रभावित

लखनऊ। यूपी में 24 जून से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अब कमजोर पड़ने लगा है। बुधवार को मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन मानसून की वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रहेगी। मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि यूपी में बाढ़ की वजह से कई जिलों […]

Advertisement
  • July 19, 2023 6:22 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी में 24 जून से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अब कमजोर पड़ने लगा है। बुधवार को मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन मानसून की वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रहेगी। मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि यूपी में बाढ़ की वजह से कई जिलों में लोग प्रभावित हो रहे है। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित है।

राहत शिविरों में रखे गए लोग

वहीं 24 घंटे में वर्षाजनित हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी है। प्रदेश के 12 जिलों के 426 गांव इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। फर्रुखाबाद,फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़,बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, मथुरा, शाहजहांपुर और शामली जिले के 426 गांव में बाढ़ आयी हुई है। 8062 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। बंदायू में गंगा और मथुरा में यमुना खतरे के निशाना के ऊपर है।

20% अधिक हुई बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यूपी में इस बार 20% ज्यादा बारिश हुई है। प्रदेश में अभी तक 181.70 मिमी. बारिश दर्ज की गयी है जबकि इसे पहले अब तक सामान्य बारिश 151.90 मिमी. है। अगस्त और सितंबर तक रुक रुक कर बारिश होती रहेगी।


Advertisement