लखनऊ। सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव के निधन पर आज सैफई में हवन पाठ का आयोजन किया गया है। हवन कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रामगोपाल, शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। इससे पहले अखिलेश यादव अंतिम संस्कार में भी शामिल होने के लिए सैफई पहुंचे थे। बता […]
लखनऊ। सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव के निधन पर आज सैफई में हवन पाठ का आयोजन किया गया है। हवन कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रामगोपाल, शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। इससे पहले अखिलेश यादव अंतिम संस्कार में भी शामिल होने के लिए सैफई पहुंचे थे। बता दें कि रामागोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव गांव में रहकर ही खेती करते थे। वो मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई थे।
मालूम हो कि पिछले साल अक्टूबर माह में ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें एक अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था और 10 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव 1989 में यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद साल इसके बाद 1993 में और 2003 में भी वो यूपी के सीएम बने थे।