लखनऊ। यूपी विधानसभा बजट सत्र का आज यानी 3 फरवरी को दूसरा दिन है। दूसरे दिन बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह और समाजवादी पार्टी के विधायक एसपी यादव के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान सीएम समेत अन्य नेताओं ने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। […]
लखनऊ। यूपी विधानसभा बजट सत्र का आज यानी 3 फरवरी को दूसरा दिन है। दूसरे दिन बीजेपी विधायक मानवेंद्र सिंह और समाजवादी पार्टी के विधायक एसपी यादव के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान सीएम समेत अन्य नेताओं ने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद सदन को सोमवार तक 11 बजे के लिए स्थगित कर दिया गया। सोमवार को सदन में बजट पेश किया जायेगा।
लोकसभा चुनाव नजदीक है और यूपी सरकार अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने वाली है। बताया जा रहा है कि राज्य की भाजपा सरकार करीब 7.50 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश कर सकती है। 5 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्ताव दोनों सदनों में विधानमंडल में यूपी सरकार की ओर से 5 पेश हो सकता है। यह बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट होने वाला है। इससे पहले पिछले साल राज्य सरकार ने 6.90 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।