Saturday, October 26, 2024

शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन 10 प्रतिशत बढ़ा, 6 सौ से 3 हजार रुपये बढ़ेगी सैलरी

लखनऊ। प्रदेश में 746 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हैं। इनमें औसतन 10 से 15 स्टाफ तैनात हैं। इसमें शिक्षक, वार्डन, लेखाकार, पार्ट टाइम शिक्षक, खाना बनाने वाले, चपरासी, चौकीदार आदि शामिल हैं। पिछले दिनों केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की प्रोजेक्ट एडवाइजरी बोर्ड (पीएबी) की बैठक में उत्तर प्रदेश के 10 प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को हरी झंडी दे गई है। इससे करीब 11 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

शिक्षको की बढ़ेगी सैलरी

प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को केंद्र व प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इन विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन में नए शैक्षिक सत्र 2024-25 में 10 फीसदी वृद्धि पर सहमति दे दी गई है। यह 1 अप्रैल से प्रभावी होगी। इससे शिक्षकों-कर्मचारियों के वेतन में 6 सौ से 3 हजार रुपये तक की वृद्धि हो जाएगी। इससे पहले वर्ष 2018 में वेतन वृद्धि हुई थी।

पद- पहले वेतन- अब वेतन

फुल टाइम शिक्षक -22 हजार – 24200
उर्दू शिक्षक 14 हजार -16408
लेखाकार -11 हजार – 13673
वार्डेन – 27500 – 30250

सहायक कुक को 6433 और हेड कुक को 8577 अन्य सपोर्ट स्टाफ (चौकीदार) को 6498 वेतन मिलेगा।

कस्तूरबा गांधी बालिका शिक्षक-शिक्षणेत्तर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार बंसल का कहना है कि आखिरी बार 2018 में आंशिक वृद्धि हुई थी। सरकार ने कई साल बाद कस्तूरबा के कर्मचारियों की सुध ली है, लेकिन यह बेसिक विद्यालयों की अपेक्षा अभी भी कम है। यहां भी वार्डेन की जगह प्रधानाध्यापिका की तैनाती की जाए तो व्यवस्था और बेहतर होगी।

Latest news
Related news