Friday, September 20, 2024

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने मुंबई जाएंगे RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी

लखनऊ। RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने कल मुंबई जायेंगे। विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए 31 अगस्त और 1 सितंबर को जयंत मुंबई में रहेंगे। इस दौरान पूर्व MP शाहिद सिद्दीकी भी जयंत के साथ रहेंगे। बता दें कि मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में विपक्षी गठबंधन की महाबैठक होनी है।

जारी होगा गठबंधन का लोगो

मुंबई महाबैठक में शामिल होने के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता मुंबई पहुंचने लगे हैं। बता दें कि 31 अगस्त को रात आठ बजे डिनर का कार्यक्रम रखा गया है। इसकी मेजबानी शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे करेंगे। बैठक का मुख्य कार्यक्रम 1 सितम्बर को होगा। इससे पहले डेढ़ बजे के करीब गठबंधन के नेता ग्रुप फोटो सेशन करेंगे। वहीं गठबंधन शुरू होने से पहले गठबंधन का लोगो जारी होगा।

शामिल होंगे 80 नेता

बता दें कि इंडिया गठबंधन की मुंबई में होने वाली बैठक में 5 राज्यों के सीएम एवं 26 पार्टियों के करीब 80 नेता सम्मिलित हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती है। साथ ही गठबंधन के संयोजक का भी ऐलान हो सकता है।

Latest news
Related news