Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • यूपी निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, जानिए नगर पालिका की सभी सीटों का हाल

यूपी निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, जानिए नगर पालिका की सभी सीटों का हाल

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। राज्य के 17 नगर निगम के लिए सूची जारी की गई। बता दें कि निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से ही नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका के लिए आरक्षण सूची का इंतजार हो रहा था। जो अब जारी कर […]

Advertisement
  • March 31, 2023 7:24 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। राज्य के 17 नगर निगम के लिए सूची जारी की गई। बता दें कि निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से ही नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका के लिए आरक्षण सूची का इंतजार हो रहा था। जो अब जारी कर दी गई है। महिलाओं के लिए 288, ओबीसी के लिए 205, एससी के लिए 110, एसटी के लिए कुल 2 सीटें आरक्षित की गई हैं।

नई अधिसूचना के मुताबिक महिलाओं की 33 और एससी की 8 सीटें बढ़ गई हैं। नई सूची पर आपत्तियों के लिए 6 अप्रैल शाम 6 बजे तक का समय दिया गया है। इसके बाद विभाग आपत्तियों का निस्तारण करके इस सूची का अंतिम प्रकाशन करेगा। बता दीं कि महापौर की आगरा, झांसी, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी व बरेली सीटों के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि अन्य सभी 11 के आरक्षण बदल गए हैं।

महापौर पद के लिए आरक्षित सीटें

  • अयोध्या अनारक्षित
  • लखनऊ महिला
  • आगरा एससी महिला
  • झांसी एससी
  • शाहजहांपुर ओबीसी महिला
  • फिरोजाबाद ओबीसी महिला
  • बरेली अनारक्षित
  • मुरादाबाद अनारक्षित
  • गोरखपुर अनारक्षित
  • मथुरा-वृंदावन अनारक्षित
  • सहारनपुर पिछड़ा वर्ग
  • मेरठ पिछड़ा वर्ग
  • कानपुर महिला
  • गाजियाबाद महिला
  • वाराणसी अनारक्षित
  • प्रयागराज अनारक्षित
  • अलीगढ़ अनारक्षित




Advertisement