Thursday, September 19, 2024

दुनिया की धार्मिक राजधानी बनी रामलला की अयोध्या, मात्र 48 दिन में 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

लखनऊ। राम नगरी अयोध्या दुनिया की धार्मिक राजधानी बन चुकी है। राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से अब तक 1 करोड़ लोग अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस हिसाब से हर दिन औसतन 2 लाख लोग रामलला के दर्शन के लिए आ रहे हैं।

दुनिया की धार्मिक राजधानी

अयोध्या दुनिया की इकलौती ऐसी जगह बन गई है जहां पर इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। किसी भी धार्मिक स्थल पर इतनी संख्या में लोग नहीं पहुंच रहे। ईसाइयों के सबसे बड़े धार्मिक स्थल वेटिकन सिटी में सालाना 90 लाख लोग आते हैं। वहीं मुस्लिमों के सबसे पवित्र स्थल मक्का में पिछले साल 1.35 करोड़ लोग पहुंचे थे लेकिन अयोध्या में मात्र 48 दिनों में 1 करोड़ रामभक्तों ने दर्शन किए।

1 लाख करोड़ रुपए तक का व्यापर

यूपी पर्यटन विभाग के मुताबिक 2019 में 5 हजार लोग रोज अयोध्या आते थे जो अब बढ़कर 2 लाख हो गई है। इस साल के अंत तक 8 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। लोगों की बढ़ती संख्या से अगले 4-5 सालों के अंदर डेढ़ से दो लाख लोगों को यहां पर रोजगार मिल सकती है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी कैट के मुताबिक मंदिर निर्माण की वजह से अयोध्या में व्यापर का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपए तक हो सकता है।

Latest news
Related news