Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Ram Mandir Pran Prathistha: बहुत सौभाग्यशाली हूं मैं…भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे पहुंची रामनगरी

Ram Mandir Pran Prathistha: बहुत सौभाग्यशाली हूं मैं…भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे पहुंची रामनगरी

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या अपने आराध्य के आगमन पर सज धजकर तैयार हो गई है। रविवार सुबह से ही मेहमानों का आना जारी है। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों को भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। इसी कड़ी में भोजपुरी की नंबर वन हीरोइन कहे जाने वाली आम्रपाली दुबे […]

Advertisement
  • January 22, 2024 5:53 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या अपने आराध्य के आगमन पर सज धजकर तैयार हो गई है। रविवार सुबह से ही मेहमानों का आना जारी है। भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों को भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। इसी कड़ी में भोजपुरी की नंबर वन हीरोइन कहे जाने वाली आम्रपाली दुबे भी अयोध्या पहुंच गईं हैं।

बहुत सौभाग्यशाली हूं मैं

मौके पर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पाकर मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं। मुझे लगता है कि आज देश और दुनिया के लोग जो श्री राम में मानते हैं उन्हें अपने जीवन के सबसे ज्यादा खुशी के पलों की अनुभूति हो रही होगी।

अयोध्या पहुंचे ये हस्ती

वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश-विदेश से कई अतिथि पहुंच चुके हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गौतम अडानी, मुकेश-नीता अंबानी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, चिरंजीवी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अनुपान खेर, विक्की कौशल, कटरीना कैफ इस ऐतिहासिक अवसर पर मौजूद हैं।


Advertisement