Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Ram Mandir Inauguration: खरगे और सोनिया को भी मिला निमंत्रण पत्र, क्या अयोध्या जायेंगे दोनों नेता?

Ram Mandir Inauguration: खरगे और सोनिया को भी मिला निमंत्रण पत्र, क्या अयोध्या जायेंगे दोनों नेता?

लखनऊ। प्रभु राम की नगरी अयोध्या में रामलला के गर्भ गृह का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 20 मिनट पर मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अपने हाथों से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए सभी […]

Advertisement
Ram Mandir
  • December 21, 2023 5:25 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। प्रभु राम की नगरी अयोध्या में रामलला के गर्भ गृह का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 20 मिनट पर मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अपने हाथों से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए सभी मेहमानों को न्योता भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के कई नेताओं को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है। हालांकि ये लोग 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं ये अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भी मिला न्योता

सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने निमंत्रण पत्र भेजा है। ट्रस्ट ने कहा है कि कांग्रेस के इन तीनों नेताओं को पर्सनली न्योता भेजा गया है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी न्योता भेजा गया है। आने वाले दिनों में अन्य विपक्षी नेताओं को भी निमंत्रण भेजा जायेगा।

4 हज़ार संत आएंगे अयोध्या

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी दी है कि नवस्थापित तीर्थक्षेत्रपुरम टिन का नगर बसाया गया है जिसमे छः नलकूप, छः रसोई घर और दस बिस्तरों वाला एक अस्पताल स्थापित किया जा रहा। देशभर के लगभग डेढ़ सौ चिकित्सकों ने इसमें क्रमिक सेवा के लिए अपनी स्वीकृति दी है। इसके साथ नगर के हर कोने में लंगर, भोजनालय, भण्डारा, अन्नक्षेत्र चलेंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 4 हज़ार संतों को आमंत्रण भेजा गया है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का पूजन 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा और काशी के गणेश्वर शास्त्री द्राविड़, लक्ष्मीकांत दीक्षित (कर्मकांड) पूजा सम्पन्न कराएंगे।


Advertisement