Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में उतरेंगे 40 चार्टर्ड प्लेन, आएंगे 8 हजार से ज्यादा मेहमान

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में उतरेंगे 40 चार्टर्ड प्लेन, आएंगे 8 हजार से ज्यादा मेहमान

लखनऊ। रामलला के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी समेत पूरे भारत के लोग तैयार हैं। 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के शुभ मुहूर्त में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Inauguration)की जाएगी। इसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां हो रही है। इस […]

Advertisement
  • January 9, 2024 5:45 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। रामलला के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी समेत पूरे भारत के लोग तैयार हैं। 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के शुभ मुहूर्त में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Inauguration)की जाएगी। इसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां हो रही है। इस कार्यक्रम में 8 हजार से ज्यादा VVIP मेहमानों के आने की संभावना है। इसके लिए प्रशासन की तरफ से भी पूरी व्यवस्था की जा रही है।

40 चार्टेड प्लेन उतारने की मांग

बताया जा रहा है कि अयोध्या में 40 चार्टर्ड प्लेन उतारने की अनुमति मांगी गई है। 8 हजार से ज्यादा मेहमानों के आने की संभावना है जिस वजह से 40 से अधिक VVIP अपने प्लेन से आना चाहते हैं। इन्होंने अपने प्लेन से अयोध्या आने के लिए अनुमति मांगी है। जल्द ही इस पर फैसला हो सकता है। इस सप्ताह के अंत तक प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली जाएगी।

जय श्री राम के लगे नारे

इसी बीच गुजरात से अयोध्या के लिए जा रही 108 फीट लंबी धूपबत्ती आगरा पहुंच गई है। 108 फीट लंबी धूपबत्ती जैसे ही आगरा पहुंची दर्शन करने के लिए लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ लग गई। रामभक्तों ने धूपबत्ती के दर्शन कर उसपर फूल-माला अर्पित किए। धूपबत्ती को देखते ही लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि यह धूपबत्ती डेढ़ महीने तक 50 किमी क्षेत्र में अपनी खुशबू फैलाएगी।


Advertisement