Friday, September 20, 2024

Ram Mandir: रामलला की सेवा करने का बेहतरीन मौका, तीर्थ क्षेत्र ने मांगे आवेदन

लखनऊ। अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बनने का काम तेजी से हो रहा है। मकर संक्रांति के बाद जनवरी 2024 में रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रामलला के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट आपको रामलला की सेवा करने का सुनहरा अवसर दे रहा है। दरअसल पुजारी के रूप में आपको रामलला की सेवा करने का मौका मिलेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा पुजारी बनने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

जानिए पात्रता

बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2023 रखी गई है। आवेदक की उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। पात्रता एवं शर्तों में पारंपरिक गुरुकुल शिक्षा रखी गई है। भर्ती में अयोध्या परिक्षेत्र के आवेदक को वरीयता दी जायेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इसके लिए परीक्षा लेगा। परीक्षा पास करने वालों को पुजारी विशेषण प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें पुजारी पद पर बहाली दी जायेगी। वहीं प्रशिक्षण काल के दौरान अभ्यर्थी को दो हजार रुपए मासिक छात्रवृत्ति भी मिलेगा।

  • इसपर भेजे आवेदन

फिलहाल राम मंदिर के पुजारियों की कुल संख्या पांच है। जिनमें मुख्य पुजारी और चार सहायक पुजारी शामिल हैं। नई भर्ती में पुजारियों की संख्या बढ़ाई जायेगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व ही ट्रस्ट ने पुजारियों और कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया था। वहीं अगर आप रामलला की सेवा करना चाहते हैं तो [email protected] पर आवेदन भेज सकते हैं।

Latest news
Related news