Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • राजा भैया की साली और भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह ने थाने में दी तहरीर, जानिए मामला

राजा भैया की साली और भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह ने थाने में दी तहरीर, जानिए मामला

लखनऊ। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक राजा भैया और भानवी सिंह के तलाक मामले में अब नया मोड़ आया है। दरअसल भानवी सिंह ने अपने पति को तलाक देने से साफ़ मना कर दिया है। इस मामले में भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह का नाम भी सामने आया है। […]

Advertisement
  • August 30, 2023 9:11 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक राजा भैया और भानवी सिंह के तलाक मामले में अब नया मोड़ आया है। दरअसल भानवी सिंह ने अपने पति को तलाक देने से साफ़ मना कर दिया है। इस मामले में भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह का नाम भी सामने आया है। दरअसल राजा भैया का नाम उनकी साली साध्वी सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं अब इसे लेकर साध्वी सिंह ने अपनी बहन भानवी सिंह और एक निजी न्यूज चैनल के पत्रकार के खिलाफ हज़रतगंज थाने में तहरीर दी है।

बदनाम करने के लिए फैलाई गयी बातें

साध्वी सिंह ने कहा है कि बहन भानवी सिंह और उनके बीच पैतृक ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर भानवी सिंह ने अपनी मां के साथ कई बार मारपीट की है। कई बार मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलाने तक की नौबत आ गई थी। साध्वी सिंह ने आगे लिखा है कि उन्हें बदनाम करने के लिए एबोर्शन जैसी बात कही गयी है। उनकी 18 साल और 11 साल की बेटी है। इस तरह आरोप से उनके निजी जीवन पर बुरा असर पड़ा है।

सूचना प्रसारण मंत्रालय को भेजी शिकायत

उन्होंने एक निजी चैनल के पत्रकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना उनका पक्ष लिए हुए अपने चैनल पर एक तरफ़ा स्टोरी चलायी है जिससे उनके निजी जीवन और सामाजिक जीवन पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं मानसिक रूप से काफी परेशान हूं लिहाज़ा इस मामले में उचित धारा में मुक़दमा दर्ज कराया जाए। बता दें कि साध्वी सिंह ने महिला आयोग और भारतीय प्रेस परिषद के साथ-साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी निजी चैनल द्वारा प्रायोजित खबर चलने की शिकायत भेजी है।


Advertisement