Friday, September 20, 2024

प्रेम यादव की बेटी ने सरकार पर लगाया भेदभाव करने का आरोप, बोलीं- देवेश भी है हत्यारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया से 2 अक्टूबर को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां जिले के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया। सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई करते हुए SDM और CO समेत कई सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। इस घटना में एक बच्चा भी घ्याल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

भेदभाव कर रही सरकार

बता दें कि देवरिया घटना में 2 अक्टूबर को प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद बदले की आग में प्रेम यादव के पक्ष के लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे समेत उनके परिवार के 5 लोगों को मार दिया। अब इसे लेकर प्रेमचंद यादव की बेटी ने कई गंभीर सवाल खड़े किये हैं। प्रेमचंद यादव की बेटी अर्चना ने कहा है कि राज्य सरकार हमारे साथ भेदभाव कर रही है। उसे नौकरी देने की बातें हो रही है जबकि उन्हें दोनों पक्षों की बात करनी चाहिए।

दादा ने बनवाया घर

अर्चना ने आगे सत्यप्रकाश के बेटे देवेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने मेरे पिता को मारा है। मेरे पापा बाइक लेकर गए थे। तभी देवेश ने पीछे से उनपर वार किया और बाद में उसे वहां से भगा दिया गया। देवेश ने ही मेरे पिता को मारा है। देवेश कह रहा कि वो कथा में गया हुआ था तो पितृ पक्ष में किसके यहां पर कथा होती है। घर गिराने की बात पर अर्चना ने कहा कि मेरे दादा जी फ़ौज में थे तो उन्होंने ही ये घर बनवाया है। हम लोग बचपन से ही इस घर में रह रहे हैं। हमारे रिश्तेदारों को फंसाया जा रहा है, गांव में कोई पुरुष नहीं बचा हुआ है।

Latest news
Related news