लखनऊ। पिछले एक साल से जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के लिए रमजान की तरावीह नमाज में दुआ पढ़ी गई। इरफ़ान सोलंकी को बेकसूर बताकर 50 हजार से ज्यादा नमाजियों ने दुआ मांगी। बता दें कि अदालत में इरफ़ान के केस की सुनवाई चल रही है। 19 मार्च को यानी कल आगजनी केस […]
लखनऊ। पिछले एक साल से जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के लिए रमजान की तरावीह नमाज में दुआ पढ़ी गई। इरफ़ान सोलंकी को बेकसूर बताकर 50 हजार से ज्यादा नमाजियों ने दुआ मांगी। बता दें कि अदालत में इरफ़ान के केस की सुनवाई चल रही है। 19 मार्च को यानी कल आगजनी केस में कानपुर MP/MLA कोर्ट फैसला सुनाएगी।
हलीम इंटर कॉलेज मैदान में रविवार रात नमाज के समय इरफान की रिहाई को लेकर दुआ मांगी गई। हलीम ग्राउंड में 40 से 50 हजार नमाजियों ने एक साथ मिलकर इरफ़ान सोलंकी के लिए दुआ मांगी। इमाम समेत अन्य नमाजियों ने कहा कि बेकसूर इरफान सोलंकी को नाजायज मुकदमों में जेल में बंद कर रखा गया है। उनकी रिहाई हो।
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ-साथ LIU भी सक्रिय है। 19 मार्च को कोर्ट के फैसले के दिन शहर में कड़ी-सुरक्षा व्यवस्था रहेगा। बता दें कि कानपुर के डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ के रहने वाले सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान समेत अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने पड़ोसी महिला नजीर फातिमा के प्लॉट में बने घर को जला दिया था।