लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां गंगा नहाने गए 5 किशोरों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पांचों किशोर शुक्रवार को गंगा में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में तेज बहाव के चलते सभी डूब गये। गोताखोर की […]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां गंगा नहाने गए 5 किशोरों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पांचों किशोर शुक्रवार को गंगा में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में तेज बहाव के चलते सभी डूब गये। गोताखोर की मदद से पांचों लड़कों का शव बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार पांचों लड़के शिवकुटी के मेहदौरी घाट के पास गंगा में नहाने गये थे। इसी दौरान वो नदी की गहराई में पहुंच गये और उसमें डूबने लगे। उन्होंने मदद के लिए चीख पुकार मचाई लेकिन आसपास में सन्नाटा था। इस वजह से कोई स्थानीय लोग उन्हें बचाने नहीं पहुंचा और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से पांचों शवों को बाहर निकाल लिया है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है।