Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • अखिलेश को ‘भावी पीएम’ वाले पोस्टर पर बोले ओपी राजभर, ‘ये सिर्फ हंसी के पात्र’

अखिलेश को ‘भावी पीएम’ वाले पोस्टर पर बोले ओपी राजभर, ‘ये सिर्फ हंसी के पात्र’

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया जा रहा है। दरअसल राजधानी लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। उस पोस्टर में अखिलेश यादव देश के भावी पीएम बताये गए हैं। सपा नेता फखरुल हसन […]

Advertisement
  • October 23, 2023 9:53 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया जा रहा है। दरअसल राजधानी लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। उस पोस्टर में अखिलेश यादव देश के भावी पीएम बताये गए हैं। सपा नेता फखरुल हसन चांद ने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर यह होर्डिंग लगाया है। इसी बीच इस पोस्टर पर सियासत भी तेज हो गई है। सुभासपा प्रमुख ओ.पी. राजभर ने इसे लेकर सपा मुखिया पर तंज कसा है।

हंसी के पात्र बनते जा रहे अखिलेश

बता दें कि समाजवादी पार्टी द्वारा अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाए जाने पर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने कहा कि हर नेता का सपना होता है कि CM बने तो PM बन जाएं। सपना देखना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन उसके लिए काम भी करना पड़ता है। इन्होंने( अखिलेश यादव) काम तो किया नहीं है सिर्फ हंसी के पात्र बनते जा रहे हैं।

पीएम बने अखिलेश

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इस पोस्टर के बारे में कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन 1 जुलाई को होता है लेकिन उनके प्रति प्रेम व सम्मान जताते हुए नेता और कार्यकर्ता कई बार उनका जन्मदिन मनाते हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कामना है कि अखिलेश यादव देश के प्रधानमंत्री बने और जनता की सेवा करें। मालूम हो कि सपा नेता जयराम पांडेय ने भी पोस्टर लगाकर अखिलेश यादव के कार्यकाल को बेहतर बताने की कोशिश की है।

चुनाव की तैयारियों में जुटी सपा

बता दें कि सपा 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव लोकसभा के रण में उतरने से पहले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने में जुटे हुए हैं। इसके लिए वो बूथ, सेक्टर और जोन प्रभारियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। सपा इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दलों में आता है। इसी बीच सपा कार्यकर्ता चाहते हैं कि अखिलेश यादव ही भारत के अगले प्रधानमंत्री बने।


Advertisement