लखनऊ। आज पूरा देश संविधान रचयिता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. आंबेडकर के कई समारोह में हिस्सा लेंगे। वह सुबह हजरतगंज स्थित ‘संविधान शिल्पी’ की प्रतिमा पर माला चढ़ाएंगे। इसके बाद अंबेडकर महासभा परिसर में आयोजित जन्म दिवस समारोह में भाग लेंगे। यह […]
लखनऊ। आज पूरा देश संविधान रचयिता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. आंबेडकर के कई समारोह में हिस्सा लेंगे। वह सुबह हजरतगंज स्थित ‘संविधान शिल्पी’ की प्रतिमा पर माला चढ़ाएंगे। इसके बाद अंबेडकर महासभा परिसर में आयोजित जन्म दिवस समारोह में भाग लेंगे। यह आयोजन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के रूप में आयोजित होगा।
इस अवसर पर राज्य सरकार के साथ तमाम राजनीतिक दल भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बहुजन समाज पार्टी द्वारा लखनऊ और नोएडा में डॉ. आंबेडकर का स्मरण किया जाएगा। बसपा सुप्रीमो मायावती डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी किया जाएगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अपने कुनबे के साथ कार्यक्रमों में शामिल होने को कहा है। ऐसा इसलिए ताकि नई पीढ़ी भी अपने महापुरुषों के योगदान के बारे में पता हो। साथ ही, पार्टी की युवा शक्ति को ऐसे कार्यक्रमों के साथ जोड़कर बसपा की नीतियों आदि के बारे में बताया जाएगा। सपा मुख्याल में भी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्या अर्पित की जाएगी।
गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल में ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम होगा, जिसमें बाबा साहेब के व्यक्तित्व के बारे में बताया जाएगा। इसमें अन्य राज्यों के साथ स्थानीय लोक कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा अभिलेख प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की जाएगी। कांग्रेस हर जिले में सोमवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती का कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सभी जिलाध्यक्षों अध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठी का भी आयोजित होगी। जिसमें डाॅ. आंबेडकर के व्यक्तित्व पर चर्चा की जाएगी।
इस दौरान बाराबंकी में आयोजित संविधान सम्मान महासम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रविवार को पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पार्कों, स्मारकों, चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित बाबा साहेब आंबेडकर समेत सभी महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई की जाएगी। सीएम के आह्वान पर इसमें सर्वसमाज ने योगदान दिया तो जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मचारियों, आमजन समेत सर्वसमाज की भी भागीदारी रही।