Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • भाजपा युमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा, 2024 में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगी बड़ी सफलता

भाजपा युमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दावा, 2024 में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगी बड़ी सफलता

लखनऊ। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दक्षिण और मध्य भारत में मोदी लहर चल रही है। इस बार का चुनाव एक नया अध्याय लिखेगा। तेजस्वी सूर्या ने किया दावा उन्होंने दावा किया कि इस बार बीजेपी 2019 के मुकाबले ज्यादा सीटों पर […]

Advertisement
  • May 10, 2024 8:12 am Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

लखनऊ। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि दक्षिण और मध्य भारत में मोदी लहर चल रही है। इस बार का चुनाव एक नया अध्याय लिखेगा।

तेजस्वी सूर्या ने किया दावा

उन्होंने दावा किया कि इस बार बीजेपी 2019 के मुकाबले ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने बांग्लादेशियों को बुलाकर अपने यहां वोटर के रूप में इस्तेमाल किया है। कहा कि ममता बनर्जी की पूरी राजनीति बांग्लादेशी मतदाताओं पर निर्भर है।उन्होंने गांधी परिवार पर हमलावर होते हुए कहा कि नेहरू गांधी परिवार कांग्रेस पार्टी का जनक है और पाकिस्तान की जनक कांग्रेस पार्टी है।


Advertisement