Friday, September 20, 2024

Mukhtar Ansari Death: जानिए पूर्वी यूपी के सबसे बड़े डॉन मुख्तार अंसारी की पूरी क्राइम कुंडली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम को उसे हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जेल प्रशासन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं माफिया डॉन की मौत के बाद मऊ और गाजीपुर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुख्तार अंसारी पूर्वी यूपी का सबसे बड़ा डॉन माना जाता था। आइए जानते हैं उसकी पूरी क्राइम कुंडली।

इतने मुकदमें दर्ज

माफिया मुख्तार 25 अक्टूबर 2005 से ही जेल में बंद था। उसके खिलाफ यूपी, दिल्ली और पंजाब में 65 मुकदमें दर्ज थे। योगी सरकार के आने से पहले वह पंजाब के रोपड़ जेल में बंद था, बाद में यूपी लाया गया। मुख्तार जेल में 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रहता था। पिछले 17 महीने में उसे 8 बार सजा मिली थी। इसमें 2 मामले में उम्रकैद की सजा मिली हुई थी।

इन मामलों में सजा–

23 सितंबर 2022 को गैंगस्टर एक्ट में 2 साल की कैद और 10 हजार रुपए का जुर्माना।

21 सितंबर 2022 को सरकारी कर्मचारी को धमकाने के मामले में 2 साल की कैद और 10 हजार का जुर्माना।

15 दिसंबर 2022 को गैंगस्टर एक्ट मामले में 10 साल की सजा और 5 लाख रुपए जुर्माना।

29 अप्रैल 2023 को कृष्णा नंद राय हत्याकांड मामले में 10 साल की जेल और 5 लाख जुर्माना।

5 जून 2023 को अवधेश राय हत्याकांड में उम्रकैद की सजा।

28 अक्टूबर 2023 को कपिल देव सिंह हत्या मामले में 10 साल की कैद और पांच लाख रुपए का जुर्माना।

15 दिसंबर 2023 को रूंगटा धमकी मामले में 10 साल की सजा।

Latest news
Related news